Homeउत्तर प्रदेशMeerutLok Sabha Election 2024: क्या BJP से नाराज चल रहे हैं ब्राह्मण...

Lok Sabha Election 2024: क्या BJP से नाराज चल रहे हैं ब्राह्मण ?

-

  • क्षत्रिय समाज के बाद अब ब्राह्मण समाज भी बीजेपी के विरोध में खड़ा होता दिखाई दे रहा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। क्षत्रिय समाज के बाद अब ब्राह्मण समाज भी बीजेपी के विरोध में खड़ा होता दिखाई दे रहा है। सोमवार को ब्राह्मण समाज संघ के तत्वधान में शर्मा स्मारक मैदान पर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में ब्राह्मणों का पक्ष ‘निर्णय अटल छोड़ा कमल और किस राजनीतिक दल के प्रत्याशी को समस्त ब्राह्मण समाज समर्थन देगा, के मामले को लेकर प्रेस वार्ता हुई।

 

 

अध्यक्ष उमेश कौशिक ने बताया कि मेरठ हापुड़ लोकसभा में ब्राह्मणों का सर्वाधिक जनाधार अन्य जातियों से अधिक है। लेकिन लोकसभा 2024 में भाजपा हर बार ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि को प्रत्याशी नहीं बनाकर ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

बताया कि भाजपा द्वारा बार-बार ब्राह्मण समाज की अवहेलना इस लोकसभा क्षेत्र में पिछले कई दशकों से की जा रही है। जिससे सर्व ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है।

कहा कि राष्ट्र सबसे पहले है, लेकिन ब्राह्मण समाज को अपना स्वाभिमान भी सर्वप्रिय है। जबकि, जनसंघ की स्थापना के समय से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्व ब्राह्मण समाज लगभग 95 प्रतिशत जनाधार के साथ अपना विशवास और आशीर्वाद सदा से भाजपा के राज्य व राष्ट्रीय नेतृत्व को देने के लिए संकल्पित रहा है। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने इस लोकसभा सीट पर आज तक भी ब्राह्मणों को सम्मान नहीं दिया जो कि सदा से ब्राह्मण समाज का हक रहा है। जिसके चलते ब्राह्मण समाज अपने को ठगा व अपमानित महसूस कर रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts