spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशHAPURठाकुरों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा: ठाकुर पूरन सिंह

ठाकुरों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा: ठाकुर पूरन सिंह

-


हापुड़। धौलाना में क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में पहुंचे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार क्षत्रियों के विरुद्ध कुछ ना कुछ बोलने और उनकी खिलाफत का काम कर रहे हैं। लेकिन आज इसी वोट बैंक की अपेक्षा की जा रही है। पहले तो टिकट के बंटवारे में गड़बड़ी की गई, उसके बाद अब ठाकुरों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। पूरन सिंह बुधवार को धौलाना के एनटीपीसी रोड स्थित फार्म हाउस में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन के दौरान बोल रहे थे।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पौत्री मंजरी सिंह ने राजपूत को संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्ता द्वारा समाज के लोगों की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज समय है कि संगठित होकर इस सत्ता को आईना दिखाया जाए। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने भाजपा के बहिष्कार का ऐलान किया। इस दौरान समाज के लोगों ने सर्व सम्मति से इस संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts