HomeCRIME NEWSपड़ोसी से "लव मैरिज" करने पर परिवार बना जान का दुश्मन, सुरक्षा...

पड़ोसी से “लव मैरिज” करने पर परिवार बना जान का दुश्मन, सुरक्षा की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा

-

मेरठ– भावनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नव विवाहिता ने सोमवार को एसएसपी से अपनी पति की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। विवाहिता का कहना है कि उसने अपने पड़ोस के रहने वाले प्रेमी से प्रेम विवाह कर लिया है और दोनों साथ रहे हैं। जब से महिला के परिवार वालों को प्रेम विवाह की जानकारी मिली है तभी से उसके परिवार वाले दोनों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने थाना पुलिस को को दोनों को सुरक्षा देने का आदेश दिया है।

ग्राम भावनपुर निवासी कामना ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि पड़ोस के रहने वाले अमृत से उसका करीब 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नव विवाहिता ने बताया कि जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी उसके परिवार वालों को हुई तो परिवार के लोग उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगे थे। इसी को लेकर दोनों घर से भाग गए, और दोनों ने हरियाणा के पंचकूला पहुंचकर फेरे लेने के बाद 8 अक्टूबर को मवाना एसडीएम के सामने पेश होकर कोर्ट मैरिज का रजिस्ट्रेशन भी कर दिया था।

शादी के बाद नवदंपति अपने गांव पहुंच गया। आरोप है कि दोनों के शादी करने की बात पता चलने के बाद से महिला के परिवार वाले दोनों की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को नवदंपति ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने थाना पुलिस को नवदंपति को सुरक्षा देने का आदेश दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts