Homeउत्तर प्रदेशShamliरास्ते के विवाद के चलते साधु को किया लहूलुहान

रास्ते के विवाद के चलते साधु को किया लहूलुहान

-


शामली। सीओ सिटी कार्यालय पर पहुंचे एक साधु ने दबंगों पर रास्ते के विवाद के चलते लाठी डंडों से मारपीट कर घायल के जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित साधु ने दबंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मामला थाना कांधला क्षेत्र के गांव खंदावली का है। जहां रहने वाला साधु नरेश उर्फ भोला बाबा घायल अवस्था में सीओ सिटी के कार्यालय पर पहुंचा। साधु का आरोप है कि गांव में उसकी कुटिया पर जाने वाले रास्ते पर पड़ोस के दबंगों द्वारा आए दिन अतिक्रमण किया जाता है। जिससे साधु को अपनी कुटिया में आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

साधु ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी लोग दबंगई पर उतर आए और चार-पांच युवकों ने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए साधु को लहुलुहान कर दिया। जिसके बाद पीड़ित साधु अपनी शिकायत लेकर थाना कांधला पहुंचा। जहां पुलिस ने साधु का दंत परीक्षण भी कराया। लेकिन पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते अब पीड़ित साधु ने सीओ सिटी से न्याय की गुहार लगाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts