HomeCRIME NEWSअमेरिका में ड्रग स्मगलर सुनील की हत्या

अमेरिका में ड्रग स्मगलर सुनील की हत्या

-


एजेंसी, नई दिल्ली। अमेरिका में ड्रग तस्कर सुनील यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अब इस हत्या के पीछे की कहानी और किरदार सामने आए हैं। सुनील यादव की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है। यह बात खुद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए कबूल की है। जानकारी दे दें कि ड्रग स्मगलर सुनील यादव की अमेरिका के कैलिफोर्निया के स्टॉकटेन शहर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। राजस्थान में सुनील कई मामलों में वांटेड था।

ऐसा कहा जा रहा कि वह पाकिस्तान के रास्ते भारत में ड्रग सप्लाई करता था। कुछ साल पहले 300 करोड़ ड्रग सीज हुआ था, इस मामले में भी सुनील यादव का ही नाम सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील यादव दो साल पहले फर्जी पार्सपोर्ट के सहारे अमेरिका चला गया था, इस दौरान इसने अपना नाम भी बदलकर राहुल रखा था। सुनील इससे पहले दुबई में रह रहा था, जहां से राजस्थान पुलिस ने सुनील को अरेस्ट किया और वापस देश लाई थी।

उसे राजस्थान के गंगानगर जिले में एक जौहरी पंकज सोनी की हत्या के सिलसिले में भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर बाहर था। हालांकि कैलिफोर्निया पुलिस और भारतीय अधिकारी अब सुनील यादव की हत्या की जांच कर रहे हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि भारत से भागकर अमेरिका आने के कई सालों बाद उनकी गोली मारकर हत्या कैसे की गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts