HomeTrendingपुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगी द्रौपदी मुर्मू

पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगी द्रौपदी मुर्मू

-


एजेंसी, नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगी। द्रौपदी मुर्मू पिछले 27 साल बाद पुर्तगाल की यात्रा पर जाएंगी। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मासेर्लो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर 7-8 अप्रैल को पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू चार दिनों दौरे के दूसरे चरण में स्लोवाकिया जाएंगी। 29 वर्षों में उनकी स्लोवाकिया की पहली ऐसी यात्रा होगी। 10 अप्रैल तक वो इन दोनों यात्राओं पर रहेंगी।

भारत के यूरोप के संबंध और जुड़ाव पहले से काफी अच्छे हो रहे हैं। इस लिहाज से यात्रा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। कुछ हफ्ते पहले ही, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन और आयुक्तों के कॉलेज ने भारत का दौरा किया था। उस समय ये घोषणा की गई थी कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को इस साल अंतिम रूप दिया जाएगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश मंत्रालय के सचिव तन्मय लाल ने राष्ट्रपति मुर्मू मुलाकातों को दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक यात्राएं कहा। उन्होंने कहा कि पुर्तगाल की यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि यह नई दिल्ली और लिस्बन के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर है। राष्ट्रपति डी सूसा ने 2020 में भारत का दौरा किया, जबकि प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा 2019 में आए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts