spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerut23 को मानव श्रृंखला की तैयारियों के लिए डीएम ने बैठक ली

23 को मानव श्रृंखला की तैयारियों के लिए डीएम ने बैठक ली

-


मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा 23 जनवरी को कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में मानव श्रृंखला एवं सडक सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने विस्तार से बताते हुये कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनमानस में जागरूकता लाये जाने हेतु नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन वृहद स्तर पर किया जायेगा।

उन्होंने अपर जिलाधिकारी नगर एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाये जाने हेतु समस्त विभागो की जिम्मेदारी को सुनिश्चित करते हुये कार्यवाही की जाये तथा जनपद की एनजीओ, स्काउट गाइड, स्कूली बच्चे, सिविल डिफेन्स तथा अन्य सामाजिक संस्थाओ की भागादारी सुनिश्चित की जाये तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts