Homeदेशकोलकाता से चीन के शंघाई के लिए सीधी फ्लाइट

कोलकाता से चीन के शंघाई के लिए सीधी फ्लाइट

-

इंडिगो और एयर इंडिया ने शुरू की व्यवस्था 


एजेंसी नई दिल्ली। कोलकाता और चीन के शहर शंघाई के बीच सोमवार सुबह से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। इस नई सेवा का औपचारिक शुभारंभ महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर द्वारा किया गया। दिल्ली के बाद अब कोलकाता भारत का दूसरा बड़ा शहर बन गया है, जहां से शंघाई के लिए सीधी उड़ानें मिलेंगी।

इंडिगो  और एयर इंडिया  दोनों प्रमुख भारतीय एयरलाइंस ने अब भारतीय मेट्रो शहरों से शंघाई के लिए अपनी उड़ानें शुरू कर दी हैं। कोलकाता और शंघाई के बीच इस सीधे जुड़ाव से भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों के विकास को काफी गति मिलेगी। कोलकाता एक गेटवे के रूप में कार्य करेगा, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

दरअसल, कोलकाता और शंघाई का रिश्ता बहुत पुराना है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने 1924 से 1929 के बीच तीन बार शंघाई की यात्रा की थी। शंघाई में उनकी दो मूर्तियां भी लगी हैं। यह फ्लाइट अप्रैल में होने वाली रवींद्र जयंती से ठीक पहले शुरू की गई है।

यह नई कनेक्टिविटी पूर्वी भारत (कोलकाता) और पूर्वी चीन (शंघाई) के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाएगी। इससे व्यापार करना और एक-दूसरे के देश आना-जाना बहुत आसान हो जाएगा।

बता दें कि भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें पहली बार अक्टूबर 2000 में शुरू हुई थीं। हालांकि, साल 2020 में कोविड-19 महामारी के आने और उसके बाद सीमा पर बढ़े तनाव के चलते इन उड़ानों को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। लगभग 6 साल तक दोनों देशों के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं थी और लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स के जरिए यात्रा करनी पड़ रही थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts