Sunday, July 6, 2025
Homeउत्तर प्रदेशLucknowलखनऊ-श्रीनगर की सीधी उड़ान सेवा बंद, एयरलाइन ने फैसला लिया

लखनऊ-श्रीनगर की सीधी उड़ान सेवा बंद, एयरलाइन ने फैसला लिया

– पहलगाम आतंकी हमले के बाद घटे यात्री।


लखनऊ। श्रीनगर सीधी फ्लाइट सेवा को महज 35 दिनों में बंद कर दिया गया है। इसका इंडिगो एयरलाइन संचालन कर रहा था। एयरलाइन जून तक इस रूट पर यात्रियों की मांग का मूल्यांकन करेगी। अगर मांग में सुधार नहीं हुआ, तो यह सेवा स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।

खबर फटाफट: 6 May 2025 | News Bulletin || Sharda Express

Video News | sharda express

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद श्रीनगर जाने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। इसका सीधा असर फ्लाइट की बुकिंग पर पड़ा। शुरूआत में जहां यह सेवा यात्रियों के बीच लोकप्रिय रही और फ्लाइट लगभग फुल रही। वहीं हमले के बाद यात्रियों की संख्या में तेज गिरावट देखने को मिली।

इंडिगो की इस फ्लाइट में कुल 180 सीटें है, लेकिन हालात यह हो गए कि बीते दिनों विमान में सिर्फ 35 यात्री ही यात्रा कर रहे थे। इससे एयरलाइन को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिसके चलते सेवा को बंद करने का फैसला लिया गया।

इस सीधी उड़ान की शुरूआत 30 मार्च को यात्रियों की मांग पर की गई थी। इससे पहले लखनऊ से श्रीनगर पहुंचने के लिए दिल्ली के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट का ही विकल्प था। इंडिगो की यह सेवा न सिर्फ समय बचाती थी, बल्कि किफायती भी थी। सामान्य दिनों में दो घंटे की यात्रा के लिए टिकट छह से आठ हजार रुपए के बीच मिल जाता था।

हमले के बाद श्रीनगर से आने वाली उड़ानों का किराया अचानक बढ़कर 25 हजार रुपए तक पहुंच गया। इससे भी यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। यात्रियों की कम होती संख्या को देखते हुए एयरलाइन ने यह अस्थायी कदम उठाया।

इसके अलावा, 29 मार्च से लखनऊ से नागपुर के बीच संचालित एकमात्र सीधी उड़ान सेवा भी बंद की जा चुकी है। एयरलाइंस फिलहाल रूट की मांग और आर्थिक स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments