Homeउत्तर प्रदेशMeerutडिप्लोमा इंजीनियर्स ने शुरू किया आंदोलन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने शुरू किया आंदोलन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, मेरठ मण्डल की एक बैठक हुई। जिसमें 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से शुरू हो रहे प्रदेशव्यापी आन्दोलन को लेकर रणनीति तैयार की गयी।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर्स सहायक अभियन्ताओं के सेवा सम्बन्धी प्रकरण जैसे कि पदोन्नति, स्थायीकरण, ज्येष्ठता निर्धारण, पूर्व विभाग की सेवाएं जोड़ने, विकलांगता दर्ज करने समेत अन्य समस्याओं का कई वर्षों से कोई समाधान नहीं हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी नीति व मंशा के विपरीत 538 जेई के लिये 1500 सीट खाली होने पर भी मात्र 560 सीटों को खोलना, स्थानान्तरण की सूची प्रसारित न करने समेत 538 जेई के अलग-अलग स्थानान्तरण के आदेश को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड न कर सरकार की मंशा की धज्जियां खुलेआम उड़ाये जाने के विरोध में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग के समस्त सदस्यों द्वारा 22 जुलाई से 27 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जायेगा।

 

 

27 जुलाई को जल शक्ति मंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर समस्याओं के प्रति ध्यानाकर्षण किया जायेगा। 30 जुलाई को सम्पूर्ण प्रदेश में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना तथा जिलाधिकारी के माध्यम से सिंचाई मंत्री को ज्ञापन प्रेषित करना। 07 अगस्त को प्रदेश के समस्त राजस्व मण्डलों में धरना तथा मण्डल आयुक्त के माध्यम से जल शक्ति मंत्री को ज्ञापन प्रेषित करना। इसके उपरान्त 22 अगस्त, 2024 से प्रमुख अभियन्ता कार्यालय, लखनऊ पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts