Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: कोर्ट से स्टे के बावजूद दीवार कर काटे जा रहे...

Meerut News: कोर्ट से स्टे के बावजूद दीवार कर काटे जा रहे प्लॉट

-

– पीड़ित किसान परिवार लगातार लगा रहा पुलिस-प्रशासन से गुहार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगानगर थानाक्षेत्र के रजपुरा का रहने वाला गुरुवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। इस दौरान उसने एक शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि, ग्राम सलारपुर जलालपुर की रहने वाले अंगूर लता आदि ने उसके ऊपर मुकदमा दायर कर रखा है। जिसमें न्यायालय ने स्टे आदेश पारित कर रखा है।

 

 

संदीप कुमार ने बताया कि ओमपाल पुत्र अभय राम, निवासी ग्राम रजपुरा थाना-गंगानगर, तहसील व जिला मेरठ ने उक्त खसरा नंबर में से अपने हिस्से की भूमि को विक्रय करने का सौदा भू-माफिया अनुराग अग्रवाल और विशाल अग्रवाल पुत्रगण हरिओम अग्रवाल, निवासी सदर बाजार थानाक्षेत्र के आबू लेन पर रहने वाले को कर रखा है। जिस सौदे के आधार पर उक्त भू-माफिया लोग बगैर बंटवारे के उक्त खसरा नंबर जिसमें सीलिंग की भूमि भी शामिल है, पर अवैध निर्माण करवा रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि, उसने जब उपरोक्त भू-माफियाओं से कहा कि, इस जमीन से सम्बन्धित वाद न्यायालय में विचाराधीन है और उसमें स्टे भी प्राप्त किया हुआ है, तो इन भू-माफियाओं ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

उक्त लोगों की इन धमकियों से वह काफी डरा और सहमा हुआ है। उसे डर है कि, उक्त लोग प्रार्थी के खसरा नम्बर पर जबरदस्ती कब्जा करने व हड़पने की मंशा से प्रार्थी के साथ कोई अनहोनी घटना घटित न कर दें।

संदीप ने बताया कि, घटना के सम्बन्ध में वह चौकी इंचार्ज रजपुरा थाना गंगा नगर को जाकर मिला। लेकिन, चौकी इंचार्ज द्वारा आज तक उक्त लोगों के विरूद्ध कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की। जबकि, अब इन भू-माफियाओं ने उसकी भूमि पर दीवार का निर्माण करवा दिया है। जबकि, सड़क के निर्माण के लिये बजरी भी मौके पर डाल रखी है।

इसलिए पीड़ित यह गुहार लगाते हुए कहता है कि प्रार्थना पत्र में दिये गये तथ्यों व कारणों के आधार पर उक्त भू-माफिया किस्म के लोगों के विरूद्ध थानाध्यक्ष थाना गंगा नगर मेरठ को आदेशित कर प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts