Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नियमितीकरण और वेतन की मांग उठाई

मेरठ: नियमितीकरण और वेतन की मांग उठाई

-

– विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के संविदा सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को 2215 संविदा सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने योगी सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा।

 

 

प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने बताया कि, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का नाम तो नियमितीकरण किया जा रहा है और ना ही उन्हें समान कार्य के बदले समान वेतन। उन्होंने बताया कि, उन्हें आश्वासन दिया गया था कि, उनकी सभी मांगों को मान लिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदर्शन कै दौरान कर्मचारियों ने 2023 के बोर्ड प्रस्ताव को लागू करने, 25-30 वर्षों से कार्यरत कर्मियों को स्थायी करने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की।

संविदा और स्थायीकरण, 2415 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मियों को नगर निगम के अधीन कर स्थायी दर्जा देने की मांग। वेतन और पीएफ, पीएफ घोटालों की जांच, समय पर वेतन और 15 साल से लटके मामलों का निस्तारण करने, 30 लाख की आबादी के लिए पर्याप्त सफाईकर्मी (8400 की आवश्यकता के मुकाबले 2800-3000 होने की मांग की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts