Homeउत्तर प्रदेशMeerutमूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर नगरायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे खटीक...

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर नगरायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे खटीक समाज समिति के सदस्य।

-

मूलभूत सुविधाओं को लेकर खटीक समाज समिति ने किया प्रदर्शन


मेरठ। जनपद मेरठ के कई इलाकों में नगर निगम और कूड़ा उठाने वाली कंपनियों के बीच विवाद और लापरवाही के कारण जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लिसाड़ी गेट, पीलोखड़ी रोड, कमेला, कांच का पुल, दिल्ली रोड, टीपी नगर और लोहिया नगर जैसे क्षेत्रों में सड़कों पर कचरे के पहाड़ और चोक हुए नाले आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं। इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर मंगलवार को खटीक समाज समिति के दर्जनों सदस्यों ने नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन नगर आयुक्त सौरव गंगवार को सौंपते हुए जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलवाने और समस्या के समाधान की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने बताया कि, नगर निगम क्षेत्र में दलित बस्तियों में जनमानस को हो रही समस्याओं के विषय में जैसे नालियों का टूटना, सड़कों का टूटना, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, हल्की सी बरसात होने पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जैसे नगर निगम क्षेत्र में पीएल शर्मा रोड खटीक मौहल्ला वार्ड नंबर 52, मोहनपुरी वार्ड नंबर 44, कसेरू खेडा आदि दलित बस्तियों में मरम्मत और नवनिर्माण का काम कराया जाना जरूरी है।

लेकिन नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी के चलते जनमानस को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। जबकि, सब-कुछ जानते हुए भी नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे हैं। प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने बताया कि, शहर के अधिकांश इलाकों में आज कल आवारा कुत्तों और बन्दरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से जनमानस को जान-माल के खतरे लगातार बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का निवारण जल्द से जल्द नगर निगम द्वारा कराया जाना चाहिए अन्यथा खटीक समाज समिति मेरठ सड़कों पर धरना व प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts