HomeAccident NewsMeerut Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय...

Meerut Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय घायल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

-

– डिलीवरी ब्वॉय को आधा किमी मारती रही टक्कर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और उसे आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई।

पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना के बाद से वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

घटना 21 अक्टूबर की रात की है। डिलीवरी ब्वॉय साकिब (25) पुत्र निशाद, पिछले एक साल से स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम कर रहा है, मंगलवार रात सन आॅफ स्वाद होटल बागपत रोड से आॅर्डर लेकर शास्त्रीनगर जा रहा था।

हादसे के समय वह घर के पास ही था। तभी तिरंगा गेट के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साकिब बाइक नहीं संभाल पाया और कार के साथ ही घसीटता चला गया।

साकिब को मौके से उसके साथियों ने आनंद अस्पताल, गढ़ रोड में भर्ती कराया। घायल की सास आसिया ने बताया कि उसके सिर में टांकें लगे हैं, पसलियां टूटी हैं और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। आज दोपहर 12 बजे साकिब को होश आया।

पुलिस ने आरोपी कार चालक उमरदीन को गिरफ्तार कर लिया है। उमरदीन, जो ऊंचा सद्दीक नगर, लिसाड़ी गेट थाना का निवासी है, ने घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल साकिब का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल साकिब ने बताया कि वह पिछले एक साल से स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम कर रहा है। मंगलवार रात 21 अक्टूबर को वह सन आॅफ स्वाद होटल, बागपत रोड से आॅर्डर लेकर शास्त्रीनगर जा रहा था। जैसे ही वह तिरंगा गेट के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार कार आई और टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साकिब कुछ समझ नहीं पाया और उसकी बाइक कार के साथ घसीटती चली गई। बाइक का बैग सड़क पर गिर गया, लेकिन हेलमेट पहनने की वजह से उसकी जान बच गई।

साकिब ने बताया कि उसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। उसे उसके साथियों ने आनंद अस्पताल, गढ़ रोड में भर्ती कराया। घर वालों को घटना की जानकारी दी गई। आज दोपहर 12 बजे वह होश में आया है। सिर में टांकें लगे हैं और हाथ-पैर में चोटें आई हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts