Homeन्यूज़चांदपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

चांदपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

-

– दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था
– पिता बोले-हत्या के बाद पेड़ से लटकाया गया


चाँदपुर। चांदपुर में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक, वह एक दिन पहले घर से दिल्ली के लिए निकला था। सुबह गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घंटों शव को उतारने नहीं दिया। पिता ने तहरीर देकर 9 नामजद लोगों पर बेटे की हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना शिवाला कला थाना क्षेत्र मंझोला बिल्लौच के जंगल की है।

जंगल में एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकठ्ठा हो गई। युवक की शिनाख्त राहुल पुत्र गुड्डू उर्फ नरेश गांव मंझोला बिल्लौच के रूप में हुई है। युवक अहमदाबाद किसी फैक्ट्री में काम करता था। हाल ही में अहमदाबाद से गांव आया हुआ था और एक दिन पहले घर से दिल्ली के लिए निकला था। आज सुबह उसका शव गांव के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें कहा कि उसका बेटा 26/2/24 को सुबह करीब 8:30 बजे दिल्ली काम करने जाने को कहकर गया था। बीच रास्ते में उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि मेरे पीछे 7 से 8 लड़के लगे हैं। यह मुझे मार देंगे मेरी जान को खतरा है। यह कहकर फोन कट गया। आज सुबह गांव के नासिर ने बताया तो मैं गालिब खां के खेत पर गया तो देखा कि पेड़ पर मेरे बेटे राहुल की लाश लटक रही है और काफी लोग वहां एकत्रित हो गए ।

पिता ने कहा कि मुझे शक है कि मेरे लड़के राहुल की हत्या कर लाश को पेड़ पर टांग दिया है । मुझे हरपाल कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह , पवन कुमार पुत्र हरपाल सिंह, डिंपल कुमार पुत्र प्रकाश सिंह,डिंपल कुमार पुत्र होराम सिंह, मुकेश कुमार पुत्र हरिया सिंह, अरविंद कुमार पुत्र प्रकाश सिंह,राजु कुमार पुत्र सूरज सिंह,टीटू कुमार पुत्र छुटआ सिंह, अनिरुद्ध कुमार पुत्र हरिया सिंह पर हत्या का शव है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts