Homeउत्तर प्रदेशMeerutदेवव्रत के रोड शो में उमड़ी भीड़

देवव्रत के रोड शो में उमड़ी भीड़

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। चुनाव प्रचार को तेज गति देते हुए बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने आज हापुड़ शहर और देहात में रोड शो किया। रोड शो में सैकड़ो वाहन शामिल हुए। जिनमें बड़ी संख्या में ट्रैक्टर भी शामिल थे।

बसपा प्रत्याशी ने जनता से आवाहन किया कि सही प्रत्याशी चुनें। ऐसा चुनें जो सर्व सुलभ हो। 38 स्थानों पर समर्थकों और बसपा कार्यकतार्ओं ने उन्हें माला पहनकर गर्म जोशी से स्वागत किया और गुलाब के फूलों की बरसात के साथ जोरदार नारेबाजी की।
स्वागत कार्यक्रमों के दौरान प्रत्याशी ने कहा कि बसपा का कुनबा और जन आधार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुकाबले में कोई नहीं है। यही हाल भाजपा का भी है। उनको तो अपने ही दल के लोग नकार रहे हैं। मुसलमानों का सपा से पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है और उन्होंने बसपा के पक्ष में मतदान का मन बना लिया है।

ततारपुर से शुरू हुआ रोड शो अतरपुरा, लज्जापुरी आवास विकास, पक्का बाग, तगा सराय जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरा और जगह-जगह लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। ट्रैक्टरों का काफिला दोयमी तक रहा। इसके बाद प्रत्याशी ने टियाला, घुंघराला, नई मंडी, मीनाक्षी रोड पुरानी चुंगी में सम्पर्क किया। छावनी, सुल्तानपुर ,सलाई कुराना असौड़ा आदि में भी स्वागत हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts