Homeउत्तर प्रदेशMeerutदौराला: तालाब पर अतिक्रमण से गंदगी व संक्रमण फैलने का खतरा

दौराला: तालाब पर अतिक्रमण से गंदगी व संक्रमण फैलने का खतरा

-

दौराला। सरधना विकास खंड की ग्राम पंचायत मंडोरा तालाब पर किए गए अतिक्रमण और पानी रुकने के कारण फैली गंदगी से लोगो में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बार-बार अधिकारियों को शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नही होने पर लोगो ने मेरठ कमिश्नर से शिकायत करने की बात कही।

ग्राम पंचायत मंडोरा में आबादी के बीच में तालाब पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिसके चलते  बस्ती का पानी बाहर नालियों पर रुका हुआ है और तालाब में गंदगी लबालब है।  जिसके चलते बच्चों और बुजुर्गों में बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणो द्वारा लगातार तहसील कर्मियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पा रही। ग्रामीणों सतीश, धर्मेंद्र, श्रीमंद्र, देवेंद्र,अजयपाल, अजय, बबलू, विकास, रामकुमार आदि ने मामले की शिकायत कमिश्नर से करने की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts