spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

मेरठ: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

– आरोपी पैर में गोली लगने से घायल , हथियार बरामद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और स्कूटी बरामद की है।

 

Meerut News Video: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हथियार बरामद

Video News || SHARDA EXPRESS

 

गौरतलब है कि 6 फरवरी को मंजूरनगर में स्कूटी सवार बदमाशों ने असलम और उसके दोस्त शोएब पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान असलम की मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मामले में शामिल तीन आरोपी पहले ही दिल्ली में मुठभेड़ के दौरान पकड़े जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी आहद फरार चल रहा था।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आहद को तिरंगा गेट, हापुड़ रोड से दबोच लिया। पूछताछ में उसने गांधी आश्रम के पीछे पिस्टल छिपाने की बात कबूली। बुधवार सुबह बरामदगी के लिए ले जाने पर आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर अन्य फरार साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts