HomeCRIME NEWSमेरठ: पुलिस कस्टडी में युवक ने खाया जहर, बिगड़ी हालत

मेरठ: पुलिस कस्टडी में युवक ने खाया जहर, बिगड़ी हालत

-

  • पुलिस ने गंभीर हालत में सीएचसी से प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया,
  • महिला परिजनों को जानकारी मिलने पर पुलिस हुई एक्टिव

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मवाना। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भिडवाडा निवासी युवक को पीआरवी पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने में बैठाकर वापस लौटने के बाद पुलिस कार्यालय में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और बचाओ को लेकर शोर मचा दिया। पुलिस कस्टडी में सकुशल बैठे युवक के जहर खाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया गया।

चिकित्सको ने हालत गंभीर बनी देख जिला अस्पताल में रेफर कर दिया लेकिन युवक को तड़पता हुआ देख परिजनों का ग़ुस्सा आ गया। पुलिस कस्टडी में जहर खाने की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन पुलिस संग प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरी घटना को लेकर जांच करने में जुटी हुई है।

मवाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भिडवाडा निवासी गौरव पुत्र धर्मवीर सिंह को सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीआरवी पुलिस हिरासत में लेकर थाने में पहुंची थी। 112 पुलिस ने पकड़े गए युवक को सकुशल थाना पुलिस को सौंप कर वापस लौट आई। आधा घंटे बाद पुलिस हिरासत में बैठा गौरव ने जेब में रखे जहरीले पदार्थ का मवाना पुलिस कार्यालय में जहर खा लिया और बचाओ का शोर मचा दिया। शोर सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया और जहर निगलने की बात पुलिस को बताई।

पुलिस कस्टडी में जहर खाने पीने की जानकारी मिलते ही कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ पैर उखड़ गए और आनन-फानन सीएचसी में गौरव को भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक गौरव की हालत गंभीर बनी हुई देख गंगानगर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस कस्टडी में जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts