HomeTrendingमानहानि मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को दी जमानत

मानहानि मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को दी जमानत

-

चाईबासा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी 6 अगस्त को झारखंड के चाईबासा की एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पेश हुए। राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुचे थे। वहां वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भी सम्मिलित हुए। जिसके बाद वह रांची के एक होटल में रुके थे और आज चाईबासा की अदालत में पेश हुए। पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट ने उन्हें ट्रायल में सहयोग करने की शर्त पर जमानत दी है।

बता दे कि यह पूरा मामला वर्ष 2018 से जुड़ा हुआ है. दरअसल 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के अधिवेशन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी के उस वक्त के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( वर्तमान के केंद्रीय गृह मंत्री) के खिलाफ भाषण के दौरान कुछ टिप्पणी की थी। उसी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता प्रताप कुमार द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड के चाईबासा सीजेएम कोर्ट में जुलाई 2018 में ही मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले में राहुल गांधी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। जिसके बाद इसी मामले में सुनवाई करते हुए 24 मई को चाईबासा कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 26 जून को उन्हें शारीरिक रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। चाईबासा कोर्ट द्वारा जारी किए गए गैर जमानती वारंट को निरस्त करने को लेकर राहुल गांधी झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे थे। जिस पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के द्वारा उन्हें 6 अगस्त को चाईबासा कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts