Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नौ अगस्त को होगी निगम कार्यकारिणी की बैठक

मेरठ: नौ अगस्त को होगी निगम कार्यकारिणी की बैठक

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर आगामी नौ अगस्त को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बार भी चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में ही नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक होगी।

मेयर के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त की ओर से नगर निगम कार्यकारिणी बैठक की सूचना जारी कर दी गई। नौ अगस्त को होने वाली बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा व अनुमोदन की कार्रवाई होगी। इसके बाद मेयर की अनुमति से अन्य विषयों को भी कार्यकारिणी में विचार के लिए रखा जाएगा।

दो लाख नए भवनों पर टैक्स होगा बड़ा मुद्दा

माना जा रहा है कि नौ अगस्त को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में जीआईएस सर्वे के आधार पर 27 वार्डों के दो लाख से अधिक घरों पर हाउस टैक्स लगाये जाने को सदस्य बड़ा मुद्दा बना सकते हैं। 27 वार्डों के दो लाख से अधिक नई संपत्तियों पर हाउस टैक्स लगाया गया है, जिसमें से 70 हजार से अधिक खाली प्लाट अथवा अनिर्मित क्षेत्र है। पार्षद इसे बड़ा मुद्दा बनाकर कार्यकारिणी से बड़ा फैसला करा सकते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts