Homeउत्तर प्रदेशMeerutसीसीएसयू में दीक्षांत समारोह से पूर्व दीक्षोत्सव का शंखनाद

सीसीएसयू में दीक्षांत समारोह से पूर्व दीक्षोत्सव का शंखनाद

-

2 जून से 10 जून तक आयोजित होंगे विविध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के प्रस्तावित 38वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 2 जून से 10 जून तक आठ दिवसीय ह्यह्यदीक्षोत्सवह्णह्ण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं की रचनात्मक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव भी है। दीक्षोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों से अधिकाधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता ने बताया कि दीक्षोत्सव के अंतर्गत साहित्य, संस्कृति, कला, संगीत एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस वर्ष के दीक्षोत्सव-2026 में नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए स्थापन कला एवं झांकी प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाएगा।

दीक्षोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा

2 जून निबंध लेखन प्रतियोगिता
विषय : नशामुक्त भारत : युवा शक्ति की जिम्मेदारी
स्थान : इतिहास विभाग

3 जून भाषण प्रतियोगिता
विषय : विकसित भारत : एक विश्व गुरु
स्थान : इंस्टीट्यूट आॅफ लीगल स्टडीज

4 जून देशभक्ति गीत एवं कविता प्रतियोगिता
विषय : मेरा देश
स्थान : अटल सभागार

5 जून सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता
विषय : उत्तर प्रदेश की संस्कृति
स्थान : समाजशास्त्र विभाग

5 जून संस्थापन कला प्रतियोगिता
विषय : नारी शक्ति वंदन
स्थान : आईएफए

8 जून लोक नृत्य प्रतियोगिता
विषय : भारतीय लोकनृत्य
स्थान : अटल सभागार

9 जून पोस्टर, स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिता
विषय : नारी शक्ति वंदन
स्थान : अटल सभागार एवं आईएफए

10 जून झ्र दीक्षोत्सव प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह
स्थान : अटल सभागार

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts