Homeउत्तर प्रदेशMeerutसीसीएसयू में नित्य योगशाला का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

सीसीएसयू में नित्य योगशाला का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ परिसर में संचालित नित्य योगशाला का तृतीय स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, योग साधकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नित्य योगशाला की स्थापना वर्ष 2023 में विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय की सामुदायिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत की गई थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के बीच योग को जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करना तथा स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, अनुशासित और सकारात्मक बनाने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, अवसाद और विभिन्न जीवनशैली जनित रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में योग व्यक्ति को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।

प्रो. शुक्ला ने विद्यार्थियों से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक गतिविधि न समझें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज विश्वभर में सम्मान के साथ अपनाई जा रही है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देश योग के महत्व को स्वीकार कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts