HomeTrendingकंस्ट्रक्शन लेबर कैंप में गैस रिसाव से लगी आग

कंस्ट्रक्शन लेबर कैंप में गैस रिसाव से लगी आग

-

सिलेंडर लीकेज से दो टीन शेड जले, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने 45 मिनट में पाया काबू


नोएडा। बादलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात 10 बजे एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लेबर कैंप में आग लग गई। हादसे में मजदूरों के दो टीन शेड जलकर राख हो गए। सभी मजदूर समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इनमें से तीन गाड़ियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग के दौरान कई छोटे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे लपटें तेजी से फैल गईं।

जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:50 बजे कचहेड़ा कादलपुर स्थित झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने करीब 60 मजदूरों के रहने के लिए टीन शेड बनाए थे। मजदूर इन्हीं शेडों में छोटे गैस सिलेंडरों पर खाना बनाते थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक झोपड़ी में छोटे सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ, जिससे आग लगी। देखते ही देखते आग पूरे टीन शेड में फैल गई और दो शेड पूरी तरह जल गए।
दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग में मजदूरों का घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts