spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSनाबालिग दलित लड़की को आतंकी बनाने की साजिश, पुलिस ने युवक-युवती को...

नाबालिग दलित लड़की को आतंकी बनाने की साजिश, पुलिस ने युवक-युवती को अरेस्ट किया

-

  • ब्रेनवॉश कर केरल ले गए।

प्रयागराज। दलित नाबालिग लड़कियों को आतंकी बनाने की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने युवक-युवती को अरेस्ट किया है। आरोपी नाबालिग का अपहरण कर उसे केरल ले गए। जहां पर उसका धर्म परिवतर्न कराया। फिर उसे जिहाद के नाम ट्रेनिंग देने लगे। इसी बीच पीड़िता वहां से भागकर केरल के त्रिशूल रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां रेलवे पुलिस को उसने आपबीती बताई। केरल पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस नाबालिग को लेकर प्रयागराज आई। साथ ही पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक और युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आंतकी माड्यूल में कौन-कौन शामिल हैं? यह गिरोह अब तक कितनों को शिकार बना चुका है, इसकी जांच के लिए 3 टीमें बनाई गईं हैं। जो मामले की जांच कर रही हैं।

डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि 28 जून को एक दलित महिला ने फूलपुर थाने में तहरीर दी थी। इसमें उसने बताया कि 8 मई को मेरी नाबालिग बेटी (15) गांव में ही कोटेदार के यहां शादी में दावत खाने गई थी। मगर वह वापस नहीं लौटी। एक दिन मेरे पास बेटी का फोन आया, उसने बताया कि कहकशा बानो उसे अपहरण कर केरल लेकर आ गई है। यहां उसने मेरा धर्म परिवर्तन करा दिया है। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी।

प्रयागराज पुलिस नाबालिग की तलाश में थी। इसी बीच केरल के रेलवे स्टेशन से प्रयागराज पुलिस के पास फोन पहुंचा और नाबालिग के बारे में जानकारी दी। पुलिस नाबालिग को प्रयागराज लेकर आ गई। पुलिस पूछताछ में पीड़िता नाबालिग ने बताया कि कहकशा बानो ने मेरा ब्रेन बॉश किया। मुझे पैसे देने का लालच दिया। वह मुझे अपने साथ ले गई। उसके दोस्त मोहम्मद कैफ ने हम दोनों को बाइक से प्रयागराज जंक्शन स्टेशन तक पहुंचाया।

इस दौरान मोहम्मद कैफ ने मेरे साथ छेड़खानी भी की। कहकशा बानो मुझे पहले दिल्ली ले गई। फिर ट्रेन से ही केरल लेकर पहुंची। यहां कहकशा बानो ने मुझे कुछ संदिग्ध लोगों से मिलवाया। जिन्होंने पहले मुझे पैसे का प्रलोभन दिया। फिर बाद में मेरा जबरन धर्म परिवर्तन कराया। वहां पर रखकर जिहाद के लिए दबाव बनवाया।

एक दिन मैं मौका पाकर वहां से भाग निकली और रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां पुलिस के पास गई और आपबीती बताई। केरल पुलिस ने मेरे परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मुझे केरल में सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद फूलपुर पुलिस पहुंची और मुझे लेकर यहां आ गई।

डीसीपी बोले- संगठित गिरोह चला रहे आरोपी

डीसीपी ने बताया- पीड़िता की मां की तहरीर पर मोहम्मद कैफ और कहकशा पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। बताया, कहकशा बानो और मोहम्मद कैफ संगठित गिरोह चलाते हैं। जो दलित नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर कर आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में धकेलने का कार्य करते हैं। इस मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इसके लिए तीन टीम बनाई गई हैं। बताया कि पीड़िता को बरामद कर सीडब्ल्यूसी के आदेश पर वन स्टाफ सेंटर प्रयागराज भेजा गया है।

बेटी ने फोन कर कहा, मुझे बचा लो

पीड़ित मां ने बताया कि एक दिन मेरे पास बेटी ने फोन किया। उसने बताया कि कहकशा ने उसे केरल में पकड़ कर रखा है। उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है। उसने रोते हुए मुझसे कहा- मम्मी मुझे बचा लो। फिर मैं पुलिस के पास पहुंची और तहरीर दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts