spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutगाजियाबाद पहुंची कांग्रेस की अमर ज्योति पदयात्रा

गाजियाबाद पहुंची कांग्रेस की अमर ज्योति पदयात्रा

-

  • अमर ज्योति पदयात्रा मेरठ से चलकर राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद पर पहुंची।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को कांग्रेस सेवा दल के द्वारा अमर ज्योति पदयात्रा मेरठ से चलकर राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद पर पहुंची। इस दौरान पदयात्रा का जगहों स्वागत किया गया।

कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में रात्रि विश्राम के बाद 20 मार्च सुबह 7 बजे उन्हें राजीव गांधी अमर ज्योति पदयात्रा प्रारंभ की। जहां गाजियाबाद राज नगर एक्सटेंशन पर कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने सभी पद यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद पुन: पदयात्रा राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान हिंडन नदी के पास इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पार्क में पदयात्रा पहुंची। उसके बाद पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

सभी सेवा दल के कार्यकतार्ओं द्वारा माल्यार्पण करने के बाद स्वर्गीय राजीव गांधी अमर ज्योति पदयात्रा लेकर दिल्ली के लिए पुन: प्रस्थान किया। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे विनोद सोनकर ने बताया कि, राजीव गांधी का बलिदान देश के लिए सबसे बड़ी क्षति है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts