HomeEducation Newsकंपार्टमेंट खत्म, पुनर्मूल्यांकन शुरू

कंपार्टमेंट खत्म, पुनर्मूल्यांकन शुरू

-


मेरठ। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआइएससीई ने वर्ष 2024 बोर्ड परीक्षाओं से दो बड़े बदलाव किए हैं। काउंसिल के बोर्ड परीक्षार्थी अब कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं दे सकेंगे। इसके स्थान पर इंप्रूवमेंट देने का अवसर मिलेगा। अधिकतम दो विषयों की इंप्रूवमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। दूसरी ओर काउंसिल पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था नई शुरू कर रहा है। वर्तमान री-चेक व्यवस्था के साथ ही पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था को भी लागू कर दिया है।

री-चैक : बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के चार दिनों तक री-चेक के आवेदन स्वीकार होंगे। प्रति विषय या पेपर 1,000 रुपये शुल्क लगेगा। री-चेक में सभी उत्तर में अंक दिए गए हैं या नहीं, अंकों के जोड़ में गलती है या नहीं, यही जांच की जाएगी। परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन को आवेदन कर सकेंगे।
री-इवेलुएशन यानी पुनर्मूल्यांकन पुनर्मूल्यांकन के लिए 1,500 रुपये प्रति विषय या पेपर मिलेगा।

अनुपस्थित अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे इंप्रूवमेंट

इंप्रूवमेंट परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को अधिकतम दो विषयों में ही इंप्रूवमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यदि अभ्यर्थी एक से अधिक पेपर वाले, जैसे अंग्रेजी, विज्ञान, हिस्ट्री सिविक्स जिओग्राफी, व जैसे विषयों में इंप्रवूमेंट देना चाहेंगे तो उन्हें किसी एक या अधिक पेपर चुनने का मौका मिलेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts