HomeEducation Newsकुसुम स्कूल में विदाई समारोह पर हुए रंगारंग आयोजन

कुसुम स्कूल में विदाई समारोह पर हुए रंगारंग आयोजन

-


दौराला। दशरथपुर स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

स्कूल के डायरेक्टर चांदवीर सिंह व रीमा तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के सामने दीप जलाकर किया। उन्होंने बच्चों को परीक्षा से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने संगीत के साथ खेलों में प्रतिभाग किया। साथ ही स्कूल में बिताए पलों को याद करते हुए अध्यापकों का आशीर्वाद लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान मिस फेयरवेल हुदा जहरा और मिस्टर फेयरवेल गोपाल को चुना गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts