Homepolitics newsसीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए स्मार्टफोन

सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए स्मार्टफोन

-

‘चांदी की चम्मच लेकर पैदा होने वाले पीड़ा से नहीं जुड़ सकते’


लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 69794 स्मार्टफोन का उपहार दिया। इसके अलावा उन्होंने 1,33,282 स्टेडियोमीटर, 10553 इंफॉण्टोमीटर और 58237 वजन तौलने की मशीनें भी वितरित कीं। सीएम योगी ने इस मौके पर सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा, “मैं पिछले चार साल से इस विभाग के पीछे पड़ा हूं कि हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए। वह जो मेहनत करती हैं उसका रियल टाइम डाटा हमें समय पर नहीं मिल पाता है, समय पर डाटा अपलोड न पाने की वजह से हमारी रैंकिंग कम होती है, इसलिए स्मार्टफोन देना और उन्हें इसके उपयोग में पारंगत करना आवश्यक है। आपकी भूमिका कितनी बढ़ने वाली है, इसलिए हर प्रकार की सुविधा देने के लिए काम को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा, “2017 से पहले पोषाहार के वितरण का ठेका उत्तर भारत के सबसे बड़े शराब माफिया को दिया गया था और वही सब तय करता था। जब सरकार बनी तो इसे देखकर मैं भौचक था। मैंने कहा ये तो शराब माफिया है, इसका यहां क्या काम, लेकिन नहीं सब काम वही करता था। पोषाहार कहीं पहुंचता था, कहीं नहीं पहुंचता था। गुणवत्ता इतनी खराब थी कि खाने की स्थिति नहीं होती थी और इसलिए यूपी बिमारू था। ये लोग वही पाप करने वाले लोग हैं जो बच्चों के पोषाहार पर डकैती डालने का काम करते हैं। 2017 के पहले चयन में पैसा चलता था आज ईमानदारी से चयन हो रहा है।”

सीएम योगी ने कहा, “आज यहां 69 हजार से भी अधिक स्मार्टफोन वितरित किये गये हैं, इससे रियल टाइम पर अपडेट मिल सकेगा। जैसे ही डाटा सही होगा तो हम रैंकिंग में भी ऊपर आएंगे। हर आंगनबाड़ी केंद्र अब एक डिजिटल सेवा का केंद्र बन गया है।  इसके अलावा 1,33,282 स्टेडियोमीटर, 10553 इंफॉण्टोमीटर और 58237 वजन तौलने की मशीनें भी प्रदान की गईं। ये काम पहले भी हो सकता था, लेकिन उनको फुर्सत ही नहीं थी। गरीब की पीड़ा को जिसने देखा होगा वही गरीब की पीड़ा को समझ सकता है। जो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए होंगे वो उस पीड़ा से नहीं जुड़ सकते हैं। उनके लिए सबकुछ उनके परिवार के लिए चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts