Homeउत्तर प्रदेशMeerutहवा हुए दावे: दीपावली पर जाम से जूझे मेरठ शहर के लोग

हवा हुए दावे: दीपावली पर जाम से जूझे मेरठ शहर के लोग

-

– शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ही प्रमुख रास्तों पर सुबह से लेकर रात तक लगा रहा जाम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में दीपावली से पहले भीषण जाम ने लोगों को हलकान कर दिया है। यातायात पुलिस के डायवर्सन प्लान के बावजूद शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। दीपावली से पहले शहर में जाम की स्थिति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यातायात पुलिस का डायवर्जन प्लान पहले ही दिन फेल हो गया। जिन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया, वहां सुबह से रात तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

त्योहारी सीजन में खरीदारी बढ़ने से बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई।दिल्ली रोड स्थित केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, फुटबॉल चौक, शारदा रोड, ट्रांसपोर्ट नगर गेट और भूमिया का पुल घंटों जाम में जकड़े रहे। गढ़ रोड के बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, तेज गढ़ी, अहमद रोड, घंटाघर, खैरनगर और वैली बाजार में भी जाम की स्थिति बनी रही। भगत सिंह मार्केट और शास्त्री नगर तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं।

यातायात पुलिस ने कई चौराहों पर कर्मियों की तैनाती की थी, लेकिन जाम खोलने में सफलता नहीं मिली। कई जगह चार पहिया वाहनों को रोक कर छोटे वाहनों को निकाला गया। मेरठ में त्योहारी सीजन पर खरीदारी के उत्साह के कारण शहर की सड़कों पर भारी जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्थाएं पूरी तरह विफल रहीं, जिससे घंटाघर, दिल्ली रोड, माल रोड और रेलवे रोड चौराहा सहित कई प्रमुख इलाकों में घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, लेकिन दोपहर बाद स्थिति बिगड़ गई। सरार्फा बाजार, दिल्ली रोड और कैंट क्षेत्र में वाहन रेंगते हुए नजर आए। दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ठेलों के कारण सड़कें संकरी हो गईं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैली बाजार से खैरनगर, कोटला बाजार, जिला अस्पताल के सामने, हापुड़ अड्डा और भगत सिंह मार्केट तक भी भीषण जाम की स्थिति बनी रही। घंटाघर और आबूलेन पर लोग घंटों फंसे रहे।

कई स्थानों पर लोगों को अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही आगे बढ़ना पड़ा। रिठानी और दिल्ली रोड पर हालात इतने खराब थे कि, एंबुलेंस को भी रास्ता बनाने में कठिनाई हुई। जाम की स्थिति को देखते हुए कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ थाना प्रभारी भी सड़कों पर उतर आए और जाम खुलवाने का प्रयास करते दिखे।

हालांकि, लोगों ने त्योहारों पर हर साल ऐसी स्थिति बनने और पुलिस की तैयारियों को केवल कागजी करार दिया। जाम ने खरीदारी की खुशी को प्रभावित किया और शाम तक कई इलाकों में स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। शहरवासी अब दीपावली पर भी इसी तरह की अव्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts