spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 4, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerut50 मिनट की बारिश: सरकारी दफ्तरों में भरा पानी, नालों में आया...

50 मिनट की बारिश: सरकारी दफ्तरों में भरा पानी, नालों में आया गंदगी का ऊफान, सड़कें हुई जलमग्न

-

  • 50 मिनट की बारिश में शहर हुआ पानी-पानी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पिछले काफी दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी शहरवासियों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई थी। बारिश नहीं होने से मेरठ सहित वेस्ट यूपी उमस और भीषण गर्मी से बेहाल दिखा। दिन-रात के तापमान से ऊपर चले गए हैं। जबकि, अधिकतम आद्रता का स्तर और तापमान में बढ़ोतरी से चुभने वाली गर्मी लोगों को परेशान करती दिखाई दी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बन रहे सक्रिय मौसमी सिस्टम से जल्द ही पूरे क्षेत्र को राहत की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही थी और हुआ भी ऐसा भी।

बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे हैं। जिसके बाद करीब 12 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान करीब 50 मिनट तक हुई बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। हालांकि बारिश होने से राहत के साथ-साथ आफत भी दिखाई थी। शहर के अधिकांश इलाकों में जल भराव की समस्या गहरा गई। जिसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि, कुछ इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। जिसके चलते वह नगर निगम को कोसते नजर आए।

वहीं, झमाझम बारिश होने से शहर के अधिकांश इलाकों में जाम लगना भी शुरू हो गया। वहीं, कुछ ही देर की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल भी खोलकर रख दी। हालांकि मात्र 50 मिनट ही झमाझम बारिश हुई। लेकिन अधिकांश इलाकों में जलभराव की समस्या गहरा गई। जिसके चलते ना केवल राहगिरो को बल्कि दुकानदारों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि, नगर निगम के पास हर साल नालो की सफाई के लिए करोड़ों रुपए का बजट आता है। हर साल नालों की सफाई में पैसा तो खर्च होता है। लेकिन सफाई कहीं नहीं दिखाई देती। बता दें कि, अगले तीन-चार दिनों तक मेरठ सहित उत्तर भारत में अच्छी बारिश की आसार है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान 37.7 एवं 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में 2.2 एवं 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 एवं रात का 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के स्तर पर पहुंच गया। निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर और मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज से उत्तर भारत में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश यह दायरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश लेकर प्रदेश के अधिकांश जिलों तक दर्ज की जा सकती है। वहीं, मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 68 दर्ज हुआ, जो संतोषजनक श्रेणी में है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts