बोल बम के उद्घोष से वातावरण हुआ शिवमय, महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Share post:

Date:

  • औघड़नाथ मंदिर पर रही भारी भीड़।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भगवान शिव और माँ पार्वती के विवाह के रूप में मनाई जाने वाली फाल्गुन मास की शिवरात्रि पर मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड पडा, सिद्ध‌पीठ बाबा औघडनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह होते ही श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारे लगनी शुरू हो गई थी। बोल बम बोल बम का उदघोष करते हुए श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

 

 

बाबा औघडनाथ मंदिर में हरिद्वार से कांवड लेकर आये शिवभक्तों ने गंगाजल से भगवान आशुतोष का अभिषेक किया। मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहे। वहीं, महाशिवरात्रि पर बिल्वेश्वर नाथ मंदिर आशुतोष महादेव मंदिर नेहरू नगर, आरजी कॉलेज के पास शिव चौक स्थित शिव मंदिर, मंसा देवी मंदिर समेत शहर और देहात के सभी शिवालयों में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रहीं। मान्यता है कि, महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माँ पार्वती की पूजा करने से असीम पुण्य मिलता है।

 

 

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुद डीएम डा वीके सिंह और एसएसपी डा विपिन ताडा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर यहां तैनात पुलिस कर्मियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। जिसके बाद दोनों ही अधिकारियों बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली। जिसको लेकर कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद और डीएम डा. वीके सिंह ने बाबा औघडनाथ मंदिर का निरीक्षण किया और भोलेबाबा का जलाभिषेक किया। कमिश्नर और डीएम ने शिवभक्त कावडियों द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक को लेकर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल टायलेट, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली सुरक्षा, स्ट्रीट लाईट, सीसीटीवी, कट्रोल रूम, चिकित्सा कैम्प आदि के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

 

निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीएमओ डा० अशोक कटारिया, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। उधर, मवाना में भी फाल्गुन महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में शिवभक्तों की लबी-लंबी कतारे भगवान महादेव का जलाभिषेक करती दिखाई दी। इस दौरान स्थानीय महिलाएं ने आज के दिन व्रत रखा और अपने अराध्य भगवान आशुतोष से मन्नते मांगी।

 

 

बडा महादेव मंदिर के पुजारी के अनुसार त्रयोदशी का जल सुबह 6.47 से 9.42 तक, जबकि, शिव चौदस का जल 11.06 से 12.35 तक चढ़ेगा। इस दौरान मंदिर को खूबसूरत फूलों और रंग-बिरंगी लाईटों से सजाया गया। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए पुलिसफोर्स मंदिर में तैनात रही। जबकि, मवाना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा मंदिर प्रांगण में शिवभक्त कांवडियों के लिए दवाइयों का कैंप लगाया गया।

वहीं, महाशिवरात्री के पावन पर्व पर कंकरखेडा क्षेत्र के सभी मंदिर सभी सजे हुए दिखाई दिए। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड दिखाई दी। उधर, कंकरखेडा हाईवे स्थित प्राचीन सर्व मनोकामना पूरक मंदिर में आज सुबह महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालु अरुण शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर को अच्छी प्रकार से सजाया गया है। मंदिरों में श्रद्ध लुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इसी के साथ मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने पूरे परिवार के साथ जलाभिषेक किया।

 

 

उधर, परिक्षितगढ़ में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्राचीन गांधारी तालाब स्थित उज्जैनी महाकाल मंदिर में शिव के त्रिशूल की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसमें महेंद्र प्रजापत्ति, बबीता, भारत, दीपमाला, अनुज, मोनिका आदि ने यजमान के रूप में यज्ञ पूरा कराया। वहीं, पडित मोले शंकर ने विधि विधान से शिव महिमा का वर्णन श्रद्धालुओं को सुनाया। जबकि, सुबह के समय महाकाल का रुद्राभिषेक विधि विधान से समस्त श्रद्धालुओं ने मिलकर किया। वहीं, आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान हरिद्वार से जल लेकर आए शिवभक्तों ने मन्नतें मांगते हुए जलाभिषेक किया।

इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सदर गंज बाजार स्थित श्री वामन भगवान मंदिर प्रांगण में बाबा भोलेनाथ आशुतोष के भव्य दरबार में रुद्राभिषेक दूधिया अभिषेक एवं महाआरती का भव्य आयोजन मंदिर समिति के द्वारा किया गया। बाबा आशुतोष, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय के साथ नंदी बाबा का भी भव्य श्रृंगार मंदिर के पुजारी / श्रंगारी पंडित श्री जितेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। रुद्राभिषेक दूधियाभिषेक के मुख्य यजमान श्रीमती आरती गुप्ता एवं गौरव गुप्ता रहे। बाबा आशुतोष शिव का अभिषेक मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नंदकिशोर शर्मा ने सनातनी मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल महामंत्री समीर खुराना, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सदस्य अंकित गुप्ता मनु, नानक चंद अग्रवाल, अनिल मित्तल, अशोक मित्तल, कमल किशोर गुप्ता, राजीव रस्तोगी, सतीश बंसल, राजीव शर्मा, सुभाष चंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...