अमेरिका का खुलासा, चीन ने कैमिकल भी भेजे।
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग 19वें दिन में पहुंच चुकी है। अमेरिका और इजरायल ने लगातर हमले कर के ईरान में तबाही मचा दी है। तो वहीं, दूसरी ओर ईरान भी हार मानने को तैयार नहीं है और लगातार इजरायल और खाड़ी के देशों के ऊपर हमले कर रहा है। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस से जुड़े एक महत्वपूर्ण आयोग ने अपनी नई रिपोर्ट में बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन, रॉकेट ईंधन से जुड़े रसायन और सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम उपलब्ध कराया है, जिनका इस्तेमाल पश्चिम एशिया में हमलों के लिए किया जा रहा है।



