मेरठ। पूर्वा महावीर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजनकर्ताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि, खेल खेल में शिक्षा ग्रहण कर कौशल बढ़ाने और आत्मनिर्भरत की भावना को जाग्रत करना नयी शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य है। इस दिशा में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आठ दिवसीए समर कैंप’ का प्रारम्भ किया गया।
इस अवसर पर महानगर शिक्षा समिति के प्रधान डा विनोद उमवाल ने कहा कि ‘समर कैंप’ से विद्याथियों को ना केवल पुस्तकों का ज्ञान ही नहीं मिलेगा। बल्कि व्यावहारिक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। भारतीय शिक्षा समिति मेरह सम्भाग के सम्भाग निरीक्षक जगवीर शर्मा ने कहा कि, बच्चों को श्रम की गरिमा का महत्व समझना रचनात्मक सोच विकसित करना और आत्मनिर्भर की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।
समर कैंप के उद्घाटन पर बच्चों ने स्केटिंग और मेजिम के द्वारा योग करने, शतरंज, कैस्सनोर्ड और बैडमिंटन खेल का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक मनमोहन गुप्ता, विद्यालय प्रबन्धक योगेश गोयल और अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक नीतू गोयल, समर कैंप के संयोजन नवीन कुमार बिश्नोई और कुलदीप पंवार का सहयोग रहा।