HomeCRIME NEWSदरोगा बताने वाले पड़ोसी ने बच्चे को गोली मारी !

दरोगा बताने वाले पड़ोसी ने बच्चे को गोली मारी !

-

दरोगा बताने वाले पड़ोसी ने बच्चे को गोली मारी !

  • उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बताने वाले पड़ोसी ने बच्चे को गोली मारी !


शारदा न्यूज, संवाददाता |

मेरठ। दरोगा बताने वाले पड़ोसी ने बच्चे को गोली मारने की खबर है, बताया जा रहा है कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सैनिक विहार में खुद को दारोगा बताने वाले पड़ोसी ने आर्मी में सफाई कर्मचारी के 6 वर्षीय पुत्र को गोली मार दी। गोली सिर में लगने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी की पत्नी मासूम को उसके घर के सामने फेंक कर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने ‘मासूम’ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के मकान पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र सैनिक विहार निवासी सोनी आर्मी में सफाई कर्मचारी है। सोनी का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला जयकरण खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बताता है। बच्चों की कहासुनी को लेकर कुछ समय पूर्व सोनी की जयकरण से कहासुनी हो गई थी।

 

इसी से रंजिश रखते हुए आरोपी जयकरण, सफाई कर्मचारी सोनी के 6 वर्षीय पुत्र शिवम को अपने घर ले गया और सिर में गोली मार दी। गोली लगने के कारण मासूम शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts