spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण


शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क |

आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में बारिश प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सभी विभाग के लोगों से आपस में समन्वय बनाए रखने के लिए कहा गया है। मैं तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों से अपील करता हूं कि मौसम की ठीक जानकारी लेने के बाद अपनी यात्रा तय करें।

 

 

मुख्यमंत्रीआगे कहा कि खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण देहरादून के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। मैंने संबंधित अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया है और मरम्मत का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि भारी बारिश के कारण राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारी बारिश के चलते प्रदेश की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसलिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts