Homeउत्तर प्रदेशMeerutचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पर 12.86 करोड़ हाउस टैक्स बकाया

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पर 12.86 करोड़ हाउस टैक्स बकाया

-

– सीलिंग की चेतावनी दी, बड़े बकायदारों पर अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम ने हाउस टैक्स बकायेदारों के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए अब बड़े सरकारी संस्थानों पर भी सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) पर 12.86 करोड़ रुपये का हाउस टैक्स बकाया सामने आया है।

 

 

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने बताया- विश्वविद्यालय परिसर में नोटिस चस्पा कर दिया गया है और जल्द भुगतान न होने की स्थिति में सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी, चाहे बकायेदार सरकारी विभाग ही क्यों न हो।

निगम द्वारा परिवहन विभाग, बिजली विभाग, पुलिस विभाग समेत कई सरकारी और निजी बड़े बकायेदारों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इन सभी पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, 50 हजार रुपए से अधिक गृहकर बकाया रखने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कंकरखेड़ा जोन में कर अधीक्षक अतुल कुमार के नेतृत्व में आठ दुकानों को सील किया गया, जिससे करीब 25 लाख रुपए की वसूली की गई। इसी तरह शास्त्रीनगर जोन में भी पांच दुकानों को सील करते हुए 22 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।

निगम अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम का कहना है कि शहर में कर वसूली को लेकर अब ‘नो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है, ताकि राजस्व बढ़ाया जा सके और विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts