spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutलक्ष्मीकांत, अमित अग्रवाल समेत 11 पर आरोप तय

लक्ष्मीकांत, अमित अग्रवाल समेत 11 पर आरोप तय

-

– मारपीट के मामले में 21 लोगों पर दर्ज हुआ था केस


शारदा न्यूज रिपोर्टर |

मेरठ। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-एक ने राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी और कैंट विधायक अमित अग्रवाल सहित 11 आरोपियों के खिलाफ वर्ष 1996 में दर्ज हुए मुकदमे में आरोप तय कर दिए।

पूर्व डीजीसी ब्रजभूषण गर्ग ने बताया कि वादी मुकदमा लोकेश शर्मा पुत्र देवकीनंदन निवासी ब्रह्मपुरी मेरठ ने 26 मार्च 1996 को थाना देहली गेट मेरठ में वर्ष 1996 में नगर निगम में पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी वर्तमान विधायक अमित अग्रवाल सहित 21 लोगों के खिलाफ नगर निगम में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने नगर निगम कार्यालय पर आकर अनियंत्रित तरीके से प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की थी। वहां का फर्नीचर तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया था।

मुकदमे में सोमवार को सुनवाई करते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक अमित अग्रवाल, सुशील सभासद, सतीश गर्ग, मनमोहन लाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, वेदपाल आर्य, इंद्रजीत कथूरिया व डब्बू अदालत में पेश हुए, जहां उनके खिलाफ न्यायालय ने आरोप तय कर दिए गए। अन्य की सुनवाई जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts