Homeउत्तर प्रदेशMeerutओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। हस्तिनापुर में खादर क्षेत्र के गांव हसापुर के समीप ओवरलोड ट्रक के नीचे आने से 32 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया वहीं ट्रक चालक को कब्जे में लिया।

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह को दबखेड़ी निवासी बिरो(32) पत्नी सोमनाथ, हरदे, परिवार के ही रिंकू की मोटरसाइकिल पर सवार होकर गन्ना छिलाई के लिए जा रहे थे। हसापुर गांव के समीप से बन रहे गंगा के तटबंध पर भरतपुर राजस्थान से पत्थर लेकर गाड़ी जा रही थी। गांव के समीप पहुंचने पर दबखेड़ी निवासी मोटरसाइकिल चालक रिंकू ओवरलोड ट्रक को ओवरटेक करने लगा, जिसमें मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाकी लोग तो सीधे साइड को गिरे जिनमें से बीरो ट्रक के पहिए की ओर जा पड़ी। और ओवरलोड ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

इस बात की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिन्होंने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया ट्रक चालक को कंडक्टर के सहित गांव के ही एक स्कूल में बंद कर दिया और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है वही ट्रक चालक को ट्रक सहित कब्जे में ले लिया है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है ग्रामीणों का कहना है कि सोमनाथ का परिवार खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts