बुलंदशहर। बुलंदशहर में एक शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे कार में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर ली है। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दर्दनाक घटना घटी।
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

