HomeAccident NewsALMORA NEWS: अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 28...

ALMORA NEWS: अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 28 लोगों की मौत

अल्मोड़ा के मर्चुला के पास यात्रियों से भरी बस खायी में गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई है। बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर रामनगर जा रही थी। इसी बीच मार्चुला के पास बस हादसे की शिकार हो गई। जिसमें लगभग 40 लोग सवार थे।

-

अल्मोड़ा–  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक मार्चुला के पास 42 सीटर सवारी से भरी बस खाई में गिर गई। इस घटना में मृतकों की संख्या में इजाफा होकर 28 हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल भी हो गए हैं। मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिवार वालों को जानकारी देकर बुलाया जा रहा है। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या पर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं का जा सकी है। लेकिन बड़ा हादसा होने की वजह से अनुमानित तौर पर अभी तक मृतकों की संख्या 28 के करीब है।

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर रामनगर जा रही थी. इसी बीच मार्चुला के पास बस हादसे की शिकार हो गई. घटनाग्रस्त हुई बस यूजर्स कम्पनी की बताई जा रही है। जिसमें लगभग 40 लोग सवार थे।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची SDRF और जिला प्रशासन की टीमें राहत बचाव कार्य में जुट गयी हैं।

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जानकारी मिलते के बाद मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे अधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी घटना के कारण का पता नहीं लग सका है। जांच कर इस बात का पता लगाया जाएगा कि क्या ड्राइवर नशे में था या फिर गाड़ी में किसी तरह की कोई तकनीकी समस्या थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts