HomeCRIME NEWSरंगदारी न देने पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़...

रंगदारी न देने पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए चलाई गोलियां, मुकदमा कायम…

मेरठ में दबंग द्वारा रंगदारी न देने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़ित ठेकेदार शिकायत करने एसएसपी ऑफिस पहुंचा।

-

मेरठ –  कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मिट्टी के ठेकेदार द्वारा दबंग को रंगदारी ने देना उस वक्त भारी पड़ गया जब दबंग बदमाशों ने ठेकेदार की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। ठेकेदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने जांच के बाद बदमाशों के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना के रहने वाले रिंकू कुमार ने बताया कि वह मिट्टी की ठेकेदारी करता है। और फिलहाल उसका काम मुरलीपुर गांव की निकट चल रहा था। गांव मुरलीपुरा का रहने वाला जबर और आसिफ काफी समय से उनसे एक लाख रूपये की रंगदारी मांग रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने बदमाशों को रंगदारी देने से इनकार किया तो बदमाशों ने दो दिन पहले उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। रिंकू ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी थी पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है और उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़ित ने बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को एसएसपी से शिकायत की है मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts