Home Maharashtra News पुणे में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर

पुणे में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर

0

पुणे। महाराष्ट्र से लेकर हिमाचल तक अवैध मस्जिद को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। अब पुणे में अवैध मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर एक्शन हुआ है।

अवैध निर्माण के खिलाफ महानगर निगम ने आधी रात में ये कार्रवाई की है। महानगर निगम का ये एक्शन हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुआ है जिसमें कहा गया था कि पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में जितने भी अवैध धर्म स्थल हैं, उसे तोड़ा जाए।

6 महीने पहले महानगर निगम ने ऐसे सभी अवैध निर्माण वाले धर्म स्थलों को नोटिस भी भेजा था लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया जिसके बाद महानगर निगम ने ये कार्रवाई की। मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर एक्शन का वहां के मुसलमान जमकर विरोध कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here