spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: मिला गया बजट, अब म्यूजिक के साथ चलेंगे फव्वारे

Meerut News: मिला गया बजट, अब म्यूजिक के साथ चलेंगे फव्वारे

-

  • 103 करोड़ रुपए से प्रमुख पार्कों में तैयार होंगे म्यूजिकल फाउंटेन,

  • सूरजकुंड पार्क का भी होगा सुंदरीकरण।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर के पार्कों और चौराहों पर लगे फाउंटेन की बदहाली जल्द दूर होगी। इसके लिए विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण यानि मेडा के स्तर पर पार्कों में फाउंटेन लगाने के लिए बकायदा 103 करोड़ रुपये का स्पेशल बजट तैयार किया गया है, लेकिन इन बार ये फाउंटेन सिर्फ फाउंटेन नही होंगे, इनको बकायदा म्यूजिकल बनाया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम भी अपने फाउंटेन का सर्वे कराकर जल्द उन्हें चालू कराएगा।

मेरठ विकास प्राधिकरण यानि मेडा ने शहर के पार्को की हालत सुधारने के लिए करीब 103 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है। इस बजट से शहर के कुछ प्रमुख पार्कों की हालत में सुधार किया जाएगा। इसी बजट से पार्कों में लगे फव्वारों को भी रिपेयर किया जाएगा। उनको बकायदा म्यूजिकल फाउंटेन के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके तहत गंगानगर के सीपी पाकेट, रक्षापुरम में वीसी आवास के पास के जोनल पार्क, वेदव्यासपुरी के जोनल पार्क में बड़ा फाउंटेन आदि शामिल हैं।

खराब फाउंटेन होंगे चालू: इस योजना के तहत महिला पार्क में नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है और म्यूजिकल फाउंटेन लगाने का जल्द काम शुरू किया जाएगा। 11 एकड़ में फैले सूरजकुंड पार्क का भी नवीनीकरण किया जाएगा और बंद पड़े फाउंटेशन को चालू किया जाएगा।
सूरजकुंड में विकास कार्य के लिए करीब 12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

ऐसा होता है म्यूजिकल फाउंटेन

म्यूजिकल वाटर फाउंटेन में संगीत, प्रकाश और पानी का उपयोग एक समकालिक प्रदर्शन बनाने के लिए किया जाता है। ये फव्वारे आमतौर पर कई नोजल और जेट के साथ डिजाइन किए जाते हैं जो पानी को अलग-अलग ऊंचाइयों और कोणों पर हवा में उछालते हैं। पानी को रंगीन रोशनी से रोशन किया जाता है, और फव्वारे को संगीत के साथ कोरियोग्राफ किया जाता है, जिससे एक शानदार दृश्य प्रदर्शित होता है।

इन पार्कों में चालू होंगे फाउंटेन

इसके लिए बकायदा बच्चा पार्क स्थित महिला पार्क, सूरजकुंड पार्क, मंगलपांडेय नगर पार्क, कांशीराम पार्क, लोहिया पार्क आदि का चयन किया गया है।

पार्कों के नवीनीकरण के लिए योजना बनाई गई है। इसके तहत पार्कोंं में लगे फाउंटेन भी सही कराए जाएंगे, साथ ही जहां फाउंटेन नहीं हैं, वहां नए फाउंटेन बनाए जाऐंगे। – विजय कुमार, चीफ टाउन प्लानर।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts