HomeTrendingबीएसएफ ने 7 आतंकियों को किया ढेर

बीएसएफ ने 7 आतंकियों को किया ढेर

-


नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया।

बीएसएफ के इस एक्शन में सात आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। बीएसएफ ने अब इस एक्शन को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से आतंकी पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सीमा पर मुस्तैद हमारी सेना ने उन्हें वहीं ढेर कर दिया।

बीएसएफ ने अपने इस एक्शन को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है। बीएसएफ की तरफ से इस पोस्ट में लिखा गया है कि हमने ने आठ मई 2025 को रात करीब 23:00 बजे जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। आपको बता दें कि घुसपैठ की यह कोशिश ऐसे दिन में हुई है जब भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल एवं ड्रोन से किए गए हमलों को विफल कर दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts