spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSVivek murder case: इकलौते साले की हत्या कर मातम मनाता रहा जीजा

Vivek murder case: इकलौते साले की हत्या कर मातम मनाता रहा जीजा

-

जीजा तनुज ने संपत्ति के लालच में गोली मारकर की थी मॉडल विवेक की हत्या

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व हुई मॉडल विवेक की हत्या का रविवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। विवेक की हत्या पीएसी में तैनात उसके जीजा ने प्रॉपर्टी के लालच में की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हेड़ा में रजवाहे के पास 21 अगस्त की सुबह युवक का गोली लगा शव मिलने पर सनसनी फैल गई। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी भिजवा दिया गया।

बाद में छठी वाहिनी पीएसी में डीआईजी के चालक पद पर तैनात तनुज ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक की पहचान अपने साले निवासी कुसैड़ी, हाल पता कंकरखेड़ा डिफेंस एन्क्लेव निवासी विवेक पुत्र योगेंद्र सिंह के रूप में की थी।

रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि पुलिस ने कई बिंदुओं पर छानबीन की। संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाली। कैमरे के आधार पर संदिग्ध लोगों की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस को मृतक विवेक के पीएसी में डीआईजी के चालक के पद पर तैनात जीजा तनुज की भूमिका संदिग्ध मिली।

उसके द्वारा हत्या किए जाने की पुष्टि होते ही पुलिस ने घेरा बंदी कर दी। सोफीपुर पुलिया से तनुज को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में तनुज ने हत्या का सच उगल दिया।

 

 

एसपी सिटी ने बताया तनुज पत्नी के साथ विवेक के बराबर वाले फ्लैट में रहता था। एक समय विवेक की मां के नाम 60 बीघा जमीन थी। 40 बीघा जमीन विवेक ने बेच दी और उसकी एवज में मिले 3.50 करोड़ रुपये अपने शौक पूरे करने में उड़ा दिए। अब केवल 20 बीघा- जमीन थी, जिसके कुछ हिस्से का 18 लाख रुपये में सौदा हो चुका था। तनुज को यह बात ठीक नहीं लगी। उसकी कई बार विवेक से नोकझोंक हुई।

एसपी सिटी ने बताया कि 20 अगस्त की शाम तनुज कार लेकर ड्यूटी के लिए निकला। वह सीधे एनएच-58 पहुंचा और अपने साले विवेक के पहुंचने का इंतजार किया। कुछ देर बाद विवेक को लेकर वह एक ठेके पर पहुंचा। । दोनों ने शराब पी। यहां से तनुज, विवेक को लेकर दुल्हेड़ा रजवाहा पहुंचता है और गोली मारकर हत्या कर देता है।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/vivek-murder-case-last-location-of-viveks-phone-found-in-shobhapur-investigation-going-on-at-many-points/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts