Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा नेता के बेटे के शव का हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में...

भाजपा नेता के बेटे के शव का हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

-

– बुलंदशहर-मेरठ मार्ग पर सोमवार रात हुए हादसे में हुई थी मौत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुलंदशहर मार्ग पर सोमवार रात हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में भाजपा एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे और द्रोण पब्लिक स्कूल के मालिक संजय त्यागी के इकलौते पुत्र अंकित त्यागी भी शामिल हैं। उनके साथ डालमपुर थाना रोहटा निवासी डा. आशुतोष और बुलंदशहर निवासी महेश कुमार की भी जान चली गई।

 

 

संजय त्यागी कंकरखेड़ा के डिफेंस एंक्लेव निवासी हैं और भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। उनके छोटे भाई अश्वनी त्यागी एमएलसी हैं। अंकित त्यागी अपने पीएसओ महेश कुमार और डॉ. आशुतोष के साथ बुलंदशहर में एक पोल्ट्री फार्म देखने गए थे।

सोमवार रात तीनों क्रेटा गाड़ी से मेरठ लौट रहे थे। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद अंकित त्यागी का शव मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उनके डिफेंस एंक्लेव स्थित आवास पर लाया गया। शव घर पहुंचते ही क्षेत्र में दुख का माहौल छा गया। भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

अंकित त्यागी के शव को बाद में मुखाग्नि के लिए सूरजकुंड श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा नेता इंद्रपाल बजरंगी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, भाजपा नेता और संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, भाजपा नेता गणेश अग्रवाल, ठाकुर चंद्रपाल कुरथल और ठाकुर ओपी सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts