HomeTrendingयुवक का शव पेड़ से लटका मिला -

युवक का शव पेड़ से लटका मिला –

-

दोपहर को बिना बताए घर से निकला था, घर से 600 मीटर दूर लाश मिली


हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के जनसरी गांव में रविवार शाम 6 बजे एक 28 वर्षीय युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान अतुल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन घटना की वजह पर चुप्पी साधे रहे। सोमवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मृतक के पिता गुड्डू ने बताया कि अतुल गांव में खेती-किसानी करता था। रविवार दोपहर भोजन के बाद अतुल बिना बताए घर से बाहर चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि अतुल का शव घर से लगभग 600 मीटर पश्चिम दिशा में एक बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटक रहा है।

अतुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी दो बहनें भी हैं। अतुल के परिवार में पत्नी औ एक पुत्र है। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। परिजन इस कदम के पीछे की वजह पर चुप्पी साधे हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टड़ियावां थाने के प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts