spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकांगो में नाव पलटी ,25 लोगों की मौत

कांगो में नाव पलटी ,25 लोगों की मौत

-


एजेंसी, किंशासा (कांगो): अफ्रीकी देश कांगो में मंगलवार को यात्रियों को ले जा रही एक नाव अचानक ऊंची लहरों की चपेट में आकर नदी में पलट गई। इससे नौका में सवार कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि कांगो की राजधानी किंशासा के उत्तर-पूर्व में इनोंगो शहर से यह नौका रवाना हुई थी।

जानकारी के अनुसार इस नौका में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। यह हादसा फिमी नदी में हुआ। नाव में सवारों की संख्या अधिक होने से यह हादसा होने की आशंका जाहिर की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव दल व गोताखोरों को लगा दिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए मंगलवार को अभियान प्रारंभ किया गया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts