Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, चार लोग हुए घायल, घटना सीसीटीवी...

Meerut: जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, चार लोग हुए घायल, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

-

– दबंगों ने परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के जसड़ सुल्तानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। मोहल्ले के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर परिवार के कई सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद सुल्तानपुर गांव निवासी महताब पुत्र अकबर और पड़ोस में रहने वाले सलमान, सत्यमान, कमरान, मारूफ उर्फ मल्लो, परवेज उर्फ पर्रु, नावेद, जिशान (पुत्रगण जुल्फिकार) तथा सकील (पुत्र मुनज्जफर) के बीच चल रहा था। पहले भी इस जमीन विवाद को लेकर कई बार मारपीट और पंचायतें हो चुकी हैं। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी बृहस्पतिवार को महताब के घर पहुंचे।

आरोपियों ने सबसे पहले महताब की पत्नी पर हमला किया। महताब ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे भी बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों ने महताब को घर से बाहर सड़क पर खींचकर पटक दिया। शोर सुनकर महताब के भाई वसीम, सरयाद और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने महताब के घर पर छत से पथराव भी किया।

पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज के साथ आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन डॉक्टरी रिपोर्ट आने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित महताब ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमला पूर्व नियोजित था और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने तक आरोपियों की गिरफ्तारी से बच रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts